शनि साढ़े साती से कब मिलेगी मुक्ति? कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए बड़ी खबर

Shani Sade Sati End Date On Kumbh, Meen And Mesh Rashi People: 2025 चल रहा है और इस समय तीन राशियां शनि साढ़े साती की चपेट में हैं। ये राशियां हैं कुंभ, मीन और मेष। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर इन तीनों को शनि साढ़े साती से मुक्ति कब मिलेगी।

Shani Sade Sati End Date On Kumbh, Meen And Mesh Rashi People: "साढ़े साती" का अर्थ है शनि की साढ़े सात साल तक चलने वाली महादशा। जब शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म राशि से बारहवीं, पहली और दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इस पूरी अवधि को शनि की साढ़े साती कहा जाता है। यह दशा 7.5 सालों तक चलती है। इस दौरान व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है तो शनि की ये दशा खूब परेशान करती है। चलिए जानते हैं मेष, मीन और कुंभ वालों को साढ़े साती से कब मुक्ति मिलेगी।

कुंभ वालों को शनि साढ़े साती से कब मिलेगी मुक्ति? (Shani Sati End Date On Kumbh Rashi)

29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही कुंभ राशि पर साढ़े साती का तीसरा और आखिरी चरण शुरू हो गया है जो कि 03 जून 2027 को समाप्त होगा। इस दिन शनि मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे जिससे कुंभ वालों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 2027 में ही 20 अक्टूबर को शनि फिर से मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुंभ वाले दोबारा से साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे। इस तरह से कुंभ राशि वालों को साढ़े साती से पूर्ण रूप से मुक्ति 23 फरवरी 2028 को मिलेगी।

End of Feed