Mangal Pradosh Vrat Katha In Hindi: मंगलवार प्रदोष व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा

Mangal Pradosh 2025 Vrat Katha, Puja Vidhi And Muhurat In Hindi (भौम प्रदोष व्रत कथा): जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है तो उसे मंगल प्रदोष व्रत या भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जान लें इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और व्रत तथा।

Mangal Pradosh 2025 Vrat Katha, Puja Vidhi And Muhurat In Hindi (भौम प्रदोष व्रत कथा): भौम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा की जाती है। कहते हैं इस व्रत को रखने से सभी प्रकार के कर्ज से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से ये व्रत रखने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। 24 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जान लें इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा।

Bhaum Pradosh 2025 Vrat Katha

Bhaum Pradosh Vrat Katha, Puja Vidhi And Muhurat

मंगल प्रदोष व्रत कथा (Mangal Pradosh Vrat Katha In Hindi)

भौम प्रदोष व्रत की कथा अनुसार प्राचीन समय में एक गांव में तीन दोस्त रहते थे। जिनमें से एक दोस्त राजकुमार पुत्र था, दूसरा ब्राह्मण पुत्र और तीसरा धनिक पुत्र था। राजकुमार और ब्राह्मण के पुत्र शादीशुदा थे और अपनी पत्नियों के साथ रहते थे। वहीं धनिक पुत्र विवाहित तो था लेकिन उसका अभी गौना होना बाकी था। एक दिन तीनों मित्र आपस में बैठकर अपनी पत्नियों की प्रशंसा कर रहे थे। जिस पर ब्राह्मण पुत्र ने कहा कि, जिस घर में स्त्रियां नहीं होती हैं उस घर में भूत डेरा जमा लेते हैं।

End of Feed