Bhai Dooj Katha In Hindi: भाई दूज की कहानी से जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार, कैसे हुई इसकी शुरुआत

Bhai Dooj 2024 Katha: भाई दूज के त्योहार से जुड़ी वैसे तो बहुत सी कथाएं हैं लेकिन सभी में यम और यमि की कहानी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। हर भाई-बहन को भाई दूज पर ये कहानी जरूर पढ़नी चाहिए।

Bhai Dooj 2024 Vrat Katha in Hindi (भाई दूज की व्रत कथा): भाई दूज का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि इस दिन बहनें भाई को टीका लगाती हैं और भगवान से उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर हम आपको बताएंगे भाई-दूज की पौराणिक कहानी। ये कहानी यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है।

bhai duj vrat katha

Bhai Dooj Vrat Katha 2024

भाई दूज की कहानी (Bhai Dooj Katha In Hindi)

भाई दूज की पौराणिक कथा अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। कहते हैं इसके बाद से ही भाई दूज या यम द्वितीया मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। बता दें सूर्य पुत्र यम और यमी भाई-बहन थे। यम हमेशा अपने काम में व्यस्त रहते थे। इसलिए यमुना के अनेकों बार बुलाने पर भी वह अपनी बहन के घर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक से वो यमुना के घर पहुंच गए। यमुना अपने भाई को देखकर बहुत खुश हुईं। उस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने हाथों भोजन कराया और साथ ही उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। यमराज अपनी बहन से बेहद प्रसन्न हुए। जिस पर उन्होंने यमुना से वरदान मांगने को कहा, तब यमुना ने कहा कि भैय्या आप हर वर्ष इस दिन मेरे घर आया जरूर आना और आप मुझे ये वरदान दो कि जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं होगा। बहन यमुना के वचन सुनकर यमराज बहु प्रसन्न हुए और उन्हें आशीष प्रदान किया। कहते हैं तभी से भाई दूज पर्व की शुरुआत हो गई।

End of Feed