अध्यात्म

Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025: भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त 2025, आज भाई को टीका लगाने का सही समय क्या है?

Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाईयों को तिलक लगाती हैं। यहां से आप आज भाई दूज का तिलक यानी टीका लगाने का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं। यहां शहर अनुसार भी तिलक लगाने का समय बताया गया है।

Image

भाई दूज 2025 पर तिलक लगाने का समय (pic credit: canva)

Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 23 अक्टूबर यानी आज है। 22 अक्टूबर, बुधवार के दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ रात में 8 बजकर 17 मिनट से होगा। वहीं, 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 47 पर इसका समापन होगा। क्योंकि उदया तिथि 23 अक्टूबर को है। ऐसे में आज ही के दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती हैं। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले यमराज की बहन यमुना ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था। कहते हैं तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई। यहां से आप भाई दूज के दिन तिलक लगाने का समय देख सकते हैं।

भाई दूज तिलक मुहूर्त 2025 (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2025)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर की सुबह 05 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 3 घंटे 52 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा तिलक लगाने के लिए दोपहर में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक का समय मिलेगा।

भाई दूज 2025 तिलक मुहूर्त शहर अनुसार (Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat City Wise)

नई दिल्ली05:07AM- 08:55AM
नोएडा05:08AM- 08:55AM
लखनऊ05:08AM- 09:00AM
कानपुर05:08AM- 09:00AM
पटना05:08AM- 09:00AM
जम्मू05:08AM- 09:00AM
चंडीगढ़05:08AM- 09:00AM
भोपाल05:08AM- 09:00AM
मुंबई05:08AM- 09:00AM
जयपुर05:08AM- 09:00AM

भाई दूज के दिन क्या करते हैं?

भाई दूज के मौके पर बहनें, भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी आरती उतारती हैं। तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक बनाया जाता है। चावल के इस चौक पर भाई को पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बिठाया जाता है और शुभ मुहूर्त में बहनें उनका तिलक करती हैं। भाई का तिलक करने के बाद बहनें फूल, पान, सुपारी, बताशे और काले चने भाई को देती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article