Bhai Dooj Thali Samagri List (भाई दूज थाली सामग्री लिस्ट): दीपावली के दो दिन बाद, यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल भाई दूज आज यानी 23 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। ये दिन सारे भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है और सब इसका सालभर इंतजार करते हैं। इस खास दिन पर बहन खासतौर से अपने भाई को घर बुलाती हैं और उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाती हैं। इस दिन के लिए बहनें पहले ही शॉपिंग कर लेती हैं और बड़े प्यार से भाई दूज की थाली सजाती हैं। भाई दूज की थाली में क्या-क्या सामान रखा जाता है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां भाई दूज की पूरी सामग्री लिस्ट मौजूद है।
भाई दूज की थाली में क्या क्या रखते हैं? (Bhai Dooj Thali Samagri List)-
- रोली
- अक्षत
- दीपक
- फूल
- सुपारी
- पान का पत्ता
- चांदी का सिक्का
- सूखा नारियल
- कलावा
- केला
- मिठाई
- दीपक
भाई दूज कैसे मनाया जाता है?
भाई दूज के दिन बहन अपने भाई के माथे पर कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाती हैं। फिर उनके हाथ में कलावा बांधती है। इसके बाद उनकी आरती उतारती है और फिर भाई के हाथ में सूखा नारियल यानी गोला, पानी और सुपारी देती हैं। आखिर में भाई का मुंह मीठा करके ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। भाई भी अपनी प्यारी बहनों को कुछ न कुछ गिफ्ट में देते हैं और साथ ही उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।
