Bhai Dooj Puja Muhurat 2024: भाई दूजा पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए शहर अनुसार टाइमिंग

Bhai Dooj 2024 Puja Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad Today, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: भाई दूज का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूसरी तारीख को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई को रोली और अक्षत का तिलक लगाती हैं और ईश्वर से उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। चलिए आपको बताते हैं भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Bhai Dooj 2024 Puja Muhurat in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad Today, Bhai Dooj Tilak Ka Muhurat: : भाई दूज साल में दो बार मनाई जाती है। एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। लेकिन दिवाली वाली भाई दूज ज्यादा लोकप्रिय है। भाई दूज के साथ ही 5 दिवसीय दिवाली पर्व का समापन भी हो जाता है। इस पर्व को भाई टिका, भ्राता द्वितीया और यम द्वितीया इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भाई दूज पर ही यमदेव अअपनी बहन के बुलाने पर उनके घर गए थे। तब यमराज की बहन ने अपने हाथों का बना भोजन अपने भाई को खिलाया था। कहते हैं इसी वजह से भाई दूज पर बहनों को अपने भाई को अपने हाथों से बना भोजन जरूर खिलाना चाहिए। चलिए अब आपको बताते हैं भाई दूज पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।

Bhai Dooj Puja Muhurat 2024

Bhai Dooj Puja Muhurat 2024

भाई दूज पूजा मुहूर्त 2024 (Bhai Dooj Puja Muhurat 2024)

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यानी भाई दूज मनाने के लिए पूरे 2 घंटे 12 मिनट मिलेंगे।

End of Feed