Holi Bhai Dooj 2026: आज है भाई दूज, यहां पढ़ें भाई दूज पूजा विधि, सामग्री की पूरी लिस्ट, भाई दूज की आरती कैसे करते हैं

Bhai Dooj Puja Vidhi, Samagri, Bhai Dooj Ki Aarti kaise karte hai (भाई दूज पूजा विधि, सामग्री, भाई दूज की आरती कैसे करते हैं): होली के अगले दिन पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। आज होली के बाद वाली भाई दूज मनाई जा रही है, इस दिन पर बहनों द्वारा भाइयों को तिलक लगाया जाता है, देखें भाई दूज की पूजा विधि, सामग्री, भाई दूज की आरती कैसे करते हैं।

भारत्.यBhai Dooj Puja Vidhi, Samagri, Bhai Dooj Ki Aarti kaise karte hai (भाई दूज पूजा विधि, सामग्री, भाई दूज की आरती कैसे करते हैं): आज 5 मार्च को होली के बाद वाली भाई दूज मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होली के अगले पर भाई दूज मनाई जाती है। भाई दूज का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है और होली के बाद वाली भाई दूज को भारत्य द्वितीया कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के इस त्योहार पर भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। आइए जानते हैं कि, होली भाई दूज की पूजा विधि क्या है, भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट और भाई दूज की आरती कैसे करते हैं।

Bhai Dooj 26 Puja Vidhi, Bhai Dooj ki arti kaise utare,

Bhai Dooj Puja Vidhi, भाई दूज पूजा विधि, भैया दूज की आरती कैसे उतारें

भाई दूज पूजा विधि

भाई दूज की पूजा विधि विधान से करना महत्वपूर्ण माना जाता है।भाई दूज के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा की थाली सजाएं। बहन अपने भाई को आसन पर बैठाकर पहले आरती उतारती है, फिर रोली और चावल से तिलक लगाती है। भाई को तिलक लगाते वक्त उसका मुख उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। तिलक और आरती के बाद भाई को मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करें।

End of Feed