अध्यात्म

Bhagwat Gita Spiritual Quotes: ईश्वर की शरण में निःस्वार्थ भाव से जाएं, क्योंकि आपको क्या चाहिए उन्हें पता है

Bhagwat Gita Spiritual Quotes In Sanskrit With Hindi Meaning: भगवद गीता मनुष्य को जीवन के दुखों से उबरने का संदेश देती है और सही मार्ग दिखाती है। कहते हैं जो व्यक्ति गीता में कही गई बातों को अपने जीवन में अपना लेता है उसे कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं श्रीमद भगवद गीता के 10 प्रसिद्ध श्लोक।

Image

Bhagwat Gita Spiritual Quotes In Sanskrit

Bhagwat Gita Spiritual Quotes In Sanskrit With Hindi Meaning (गीता संस्कृत श्लोक): कई लोग प्रतिदिन गीता का पाठ करते हैं। धार्मिक पुराणों में भी गीता पढ़ने के कई फायदे बताए गए हैं। कहते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से गीता का पाठ करता है उसके जीवन में कभी कोई दुख नहीं आ सकता। गीता के पाठ से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। गीता नकारात्मक विचारों से दूर रखती है। यहां हम गीता के ऐसे श्लोकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे।

Bhagwat Gita Spiritual Quotes In Sanskrit (भगवद गीता के श्लोक)

1. श्लोक: कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥

अर्थ- गीता के इस श्लोक में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि, हे अर्जुन कर्म तुम्हारा अधिकार है लेकिन फल की चिंता करना तुम्हारा अधिकार नहीं है। इसलिए फल की इच्छा छोड़कर कर्म करो।

2. श्लोक: ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते। सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥

अर्थ: किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से उस वस्तु से लगाव होता है और उससे जुड़ी इच्छा पैदा होती है।

3. श्लोक: दुरेण ह्यवरं कर्म बुद्धियोगाद्धञ्जय बुद्धौ शरणमन्विच्छ कृपणाः फलहेतवः ||

अर्थ- भगवान कृष्ण भगवद गीता के इस श्लोक में कहते हैं कि, हे अर्जुन बुद्धि, योग और चैतन्यता से बुरे कर्मों से दूर होकर समभाव से ईश्वर की शरण को प्राप्त करो। जो लोग अपने अच्छे कर्मों को भोगने की अभिलाषा करते हैं वह लालची हैं।

4. श्लोक: नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः। न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः॥

अर्थ- इस श्लोक में कृष्ण आत्मा की अमरता को बताते हुए कहते हैं कि, आत्मा को न आग जला सकती है न पानी भिगो सकता है। इसे न हवा सुखा सकती है और नाही यह शस्त्रों से काटी जा सकती है। यह आत्मा अविनाशी और अमर है।

5. यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥

अर्थ- कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि, धरती पर जब भी धर्म का नाश होता है और अधर्म का विकास होता है तब मैं धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश करने के लिए अवतार लेता हूं।

6. प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः । अहंकारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥

अर्थ- भगवान कृष्ण कहते हैं कि, हे अर्जुन सारे कर्म प्रकृति के गुणों के अनुसार ही किये जाते हैं। जो मनुष्य यह सोचता है कि मैं करने वाला हूं तो उसका अंत:करण घमंड से भर जाता है और ऐसा मनुष्य अज्ञानी होता है।

7. श्लोक: ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते। सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥

अर्थ: किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से उस वस्तु से लगाव होता है और उससे जुड़ी इच्छा पैदा होती है।

8. ध्यान का अर्थ है भीतर से मुस्कुराना और सेवा का अर्थ है इस मुस्कुराहट को औरों तक पँहुचाना।

9. हृदय से जो दिया जा सकता है वो हाथ से नहीं और मौन से जो कहा जा सकता है वो शब्द से नहीं।

10. समय और भाग्य दोनों परिवर्तनशील है इनपर कभी अहंकार नही करना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article