Ganesh Ji ki Aarti: सभी विघ्नों को दूर करने वाले भगवान गणपति की पढ़िए आरती इस महाशिवरात्रि, यहां देखें गणेश जी की आरती के लिरिक्स

Ganesh Ji ki Aarti (गणेश जी की आरती): भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता के रूप में सनातन संस्कृति में पूजा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र और गणों के नायक, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से सभी तरह की बाधाएं खत्म होती हैं और व्यक्ति को सफलता मिलती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गणेश जी की आरती गाना बहुत शुभ माना जाता है जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं।

Ganesh Ji ki Aarti (गणेश जी की आरती): किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजा या मांगलिक कार्य को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश जी की आराधना आवश्यक मानी जाती है। गणेश जी की आरती श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शुद्धता, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है। गणेश जी की आरती के माध्यम से भक्त भगवान गणेश सहित भगवान शिव और माता पार्वती से भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में नई सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। महाशिवरात्रि शिव-शक्ति के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिस दिन भोलेनाथ सहित उनके परिवार की भी विधि-विधान से पूजा होती है। इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जिसमें आरती-मंत्र भी पढ़े और गाए जाते हैं, जिनमें से एक भगवान गणेश की आरती भी है। यहां पढ़िए गणेश जी की आरती।

Ganesh Bhagwan Ji Aarti lyrics in hindi

Ganesh Ji ki Aarti (गणेश जी की आरती)-

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

End of Feed