कल 22 जुलाई को भड़ली नवमी पर अबूझ मुहूर्त के बावजूद नहीं होंगे शुभ कार्य, जानें ऐसे में क्या करें

Bhadli Navami 2026: कल 22 जुलाई 2026 को भड़ली नवमी है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस बार भड़ली नवमी पर अबूझ मुहूर्त होने के बावजूद शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों है और इस दिन कौन-कौन से कार्य करना अशुभ नहीं रहेगा।

Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी को एक साधारण दिन नहीं माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। अबूझ मुहूर्त वह समय होता है, जब बिना पंचांग या मुहूर्त देखे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि, साल 2026 में भड़ली नवमी पर अबूझ मुहूर्त होने के बावजूद सगाई, विवाह, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। आखिर इस बार ऐसा क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण। साथ ही ये भी जानेंगे कि इस बार भड़ली नवमी के दिन कौन-कौन से कार्य करना शुभ और उचित रहेगा।

भड़ली नवमी पर क्या करें, भड़ली नवमी कब है

भड़ली नवमी पर कौन से काम किए जा सकते हैं?

भड़ली नवमी 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग की गणना के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी पर भड़ली नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार कल 22 जुलाई 2026 की सुबह 5 बजकर 16 मिनट से आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि शुरू हो रही है, जो कि परसों 23 जुलाई 2026 की सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में भड़ली नवमी कल 22 जुलाई 2026, वार बुधवार को मनाई जाएगी।

End of Feed