Iron Ring Benefits: लोहे का छल्ला हाथ में पहनने के फायदे क्या हैं? देखें कैसे और कब धारण करने से होगा लाभ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 21, 2023, 04:16 PM IST

Iron Ring Benefits (लोहे का छल्ला पहनने के फायदे): ज्योतिष अनुसार अंगूठी पहनने के बहुत से लाभ होते हैं, ऐसी ही एक लाभदायक अंगूठी लोहे की भी होती है। लोहे के छल्ले को शनि का छल्ला भी कहा जाता है, जिसे धारण करने से शनि, राहु और केतु दुष्प्रभा़वों और बुरी आत्माओं से बचाव होता है। यहा देखें लोहे का छल्ला धारण करने के फायदे और विधि।

Iron Ring Benefits (लोहे का छल्ला पहनने के फायदे): ज्योतिष अनुसार लोहे का छल्ला पहनना अत्यंत लाभदायक होता है। ज्योतिष शास्त्र में लोहे के छल्ले या अंगूठी को शनि का छल्ला भी कहा जाता है। क्योंकि इसको धारण करने से ही शनि की ढैय्या, साड़े साती, महादशा आदि के नकारात्मक प्रभावों का अंत होता है। शनि के दुष्प्रभाव बहुत ही चिंताजनक और कष्टदायक हो सकते हैं, इसलिए लोहे की अंगूठी यानि घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहन उन प्रभावों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

Iron ring, iron ring benefits, lohe ka challa pehne ke fayde

Benefits of wearing iron ring hath me lohe ka challa pehne ke fayde in hindi

किन्हें पहननी चाहिए लोहे की अंगूठी

लाल किताब में भी धातुओं के छल्ले पहनने की सलाह दी गी है, वैसे तो ज्योतिष में अंगूठी पहनने के विशेष लाभ होते हैं। मगर हर अंगूठी को अपनी कुंडली और जरूरत के हिसाब से ही धारण करना चाहिए। अन्यथा अंगूठी का असर उल्टा पड़ सकता है। अगर आप भी शनि की साड़े साती, शनि की ढैय्या, शनि, राहु, केतु के बुरे प्रभाव आदि के पीड़ित हैं, तो आपको लोहे का छल्ला धारण करना ही चाहिए। हालांकि अगर आपकी कुंडली में सूर्य, शुक्र, बुध विराजमान हैं, तो लोहे का छल्ला पहनना आपके लिए बहुत ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है। इसी के साथ साथ जिस जातक की भी कुंडली में शनि ग्रह उत्तम फल दे रहा है, उस जातक को लोहे की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए।

End of Feed