अध्यात्म

Basant Panchami 2024 Vivah Muhurat: बसंत पंचमी पर विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए यहां

Basant Panchami 2024 Vivah Muhurat: बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। इसलिए बसंत पंचमी पर विवाह मुहूर्त पूरे दिन रहेगा।

Image

Saraswati Puja Timing 2024, Basant Panchami Muhurat 2024

Saraswati Puja 2024 Timing, Puja Muhurat (सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024): बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल बसंत पंचमी तिथि 13 फरवरी की दोपहर 02:41 से 14 फरवरी की दोपहर 12:09 बजे तक रहेगी। तिथि अनुसार सरस्वती पूजा पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को कहीं श्री पंचमी तो कहीं सरस्वती पूजा के नाम से मनाया जाता है। जानिए इस साल सरस्वती पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024 (Basant Panchami Saraswati Puja Timing 2024)

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024 07:01 AM से 12:35 PM
अवधि 05 घण्टे 35 मिनट्स
वसन्त पञ्चमी मध्याह्न का क्षण 12:35 PM
पंचमी तिथि प्रारंभ13 फरवरी 2024 को 02:41 PM बजे
पंचमी तिथि समाप्त14 फरवरी 2024 को 12:09 PM बजे

सरस्वती पूजा चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Saraswati Puja Choghadiya Muhurat 2024)

दिन का चौघड़ियारात्रि का चौघड़िया
लाभ - उन्नति - 07:01 AM से 08:25 AMशुभ - उत्तम - 07:46 PM से 09:23 PM
अमृत - सर्वोत्तम - 08:25 AM से 09:48 AMअमृत - सर्वोत्तम - 09:23 PM से 10:59 PM
शुभ - उत्तम - 11:12 AM से 12:35 PMचर - सामान्य - 10:59 PM से 12:35 AM, फरवरी 15
चर - सामान्य - 03:23 PM से 04:46 PMलाभ - उन्नति - 03:48 AM से 05:24 AM, फरवरी 15
लाभ - उन्नति - 04:46 PM से 06:10 PM

सरस्वती पूजा के दिन क्या करते हैं

सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की विधि विधान पूजा की जाती है। उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। ये दिन विद्यारंभ करने के लिए भी माना जाता है। इस दिन किसी भी तरह से शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article