Saraswati Puja Samagri List In Hindi: बसंत पंचमी पूजा सामग्री, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त यहां जानें

Saraswati Puja (Basant Panchami) Samagri List: बसंत पंचमी को ही सरस्वती पूजा के नाम से जाना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्याओं अनुसार इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए ही हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को सरस्वती पूजा की जाती है। यहां जानिए सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट और पूजा विधि।

Basant Panchami Puja Samagri, Puja Vidhi And Puja Muhurat: पंचांग अनुसार इस साल सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ काम किए जा सकते हैं। बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ये त्योहार स्कूलों और कॉलेजों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये दिन विद्यारंभ करने के लिए भी शुभ होता है। अब जानिए सरस्वती पूजा सामग्री और पूजा विधि।

basant panchami 2024 puja samagri

Basant Panchami Saraswati Puja Samagri

Basant Panchami Saraswati Puja Samagri List In Hindi (बसंत पंचमी सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी)

  • सरस्वती मां की मूर्ति
  • पंचामृत या पवित्र जल
  • प्रसाद
  • ऊन से निर्मित आसन या चटाई
  • फूल, विशेषकर पीले फूल
  • फूल माला या गेंदे के फूल की माला
  • फल, विशेषकर आम, केला या पपीता यानी ऐसे फल जो पीले रंग के होते हैं
  • हल्दी
  • शंख
  • अगरबत्ती या धूपबत्ती
  • अक्षत या चावल
  • जल रखने का कलश या पात्र
  • कटोरा
  • पवित्र जल
  • घंटी
  • घीया
  • मक्खन
  • गुड़
  • सुपारी
  • थाली
  • साफ लाल कपड़ा
  • अष्टगंध
  • इत्र
  • चंदन
  • दीपक
  • रुई बत्ती
  • सिन्दूर
  • सुपारी
  • आम के पत्ते
  • कमल
  • केसर
  • सिन्दूर लगाने के लिए कुमकुम
  • माचिस
  • मिठाई, विशेष रूप से पीली मिठाई

Basant Panchami Saraswati Puja Vidhi (बसंत पंचमी सरस्वती पूजा विधि)

इस दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग मां शारदा की पूजा करके उनसे ज्ञानवान बनने की प्रार्थना करते हैं। ये त्योहार विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाता है। भारत में कई जगह इस दिन देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित की जाती है और उनकी विधि विधान पूजा अर्चना की जाती है और फिर अगले दिन उस मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है। बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा पर पीले रंग के वस्त्र पहनने, हल्दी से मां सरस्वती की पूजा करने और हल्दी का तिलक लगाने का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा शीघ्र ही प्राप्त हो जाती है।

End of Feed