अध्यात्म

Barsana Lathmar Holi Date 2024: बरसाना में कब खेली जाएगा लट्ठमार होली, यहां जानिए इसका महत्व

Barsana Lathmar Holi Date 2024: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं बरसाना लट्ठमार होली कब खेली जाएगी और इसका क्या महत्व है।

Image

Barsana Lathmar Holi Date 2024

Barsana Lathmar Holi Date 2024: लट्ठमार होली का त्योहार राधा की नगरी बरसाने में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा वृंदावन में होली का उत्सव पूरे 40 दिनों तक चलता है। इस दौरान अलग- अलग तरीके से होली खेली जाती है। ब्रज की होली देखने देश- विदेश से लोग आते हैं। यहां पर फूलों वाली होली से लेकर लट्ठमार होली तक खेली जाती है। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, लेकिन ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं राधा रानी की नगरी बरसाना में लट्ठमार होली कब खेली जाएगी और क्या है इसका महत्व ।

Barsana Lathmar Holi Date 2024 (बरसाना में लट्ठमार होली कब है)

हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन लट्ठमार होली खेली जाती है। इस साल यह त्योहार 18 मार्च को राधा रानी मंदिर में और 19 मार्च को नंदगांव में मनाया जाएगा। इस दौरान लट्ठमार कर होली खेली जाती है। इस दिन लोग राधा रानी और भगवान कृष्ण की भक्ति मे लीन रहते हैं।

कैसे खेलते हैं लट्ठमार होली (How to play Lathmar Holi)

राधा रानी नगरी बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाती है। इस दिन नंदगांव के लोग बरसाने की गोंपियों के संग रंग लेकर होली खेलने पहुंचते हैं। वहीं वहां कि महिलाएं लट्ठ से उनका स्वागत करती है। इस होली में स्त्रियों द्वारा पुरुषों पर लट्ठ बजाये जाते हैं और पुरुष ढाल से अपनी रक्षा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस परंपरा की शुरुआत पांच हजार साल पहले हुई थी। इस दिन वहां के लोग लोकगीत बजाते हैं और नृत्य करते हैं।

लट्ठमार होली महत्व ( Importance Of Lathmar Holi)

पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग से ही लट्ठमार होली की परंपरा चली आ रही है। उस समय श्री कृष्ण और उनके ग्वालों की टोली बरसाना में जाकर राधा और उनकी सखियों को रंग लगाने जाते थे। वहां कि गोंपियां ग्वालों का लट्ठमार से स्वागत करती थीं। इस त्योहार को ब्रज में आज भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आज भी नंदगांव के पुरुष बरसाने होली खेलने जाते हैं। इस होली के दिन सब लोग कृष्ण और राधा रानी के रंग में रंग जाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article