अध्यात्म

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi Photos: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi Photos: 14 फरवरी का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। अयोध्या राम मंदिर की तरह ही ये मंदिर भी दिखने में बेहद खूबसूरत है। यहां देखें अबू धाबी के मंदिर की तस्वीरें।

Image

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi Photos

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi Photos, Abu Dhabi Temple Images: अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। 27 एकड़ की जमीन में बना ये मंदिर 108 फीट ऊंचा है। मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) द्वारा कराया गया है। इस मंदिर की सुंदरता और वास्तुकला देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है। आप भी देखें अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें।

ये मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर बना है। हाइवे से सटी ये जगह अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। मंदिर में नक्काशी के जरिए प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया गया है।

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi Photos

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi (Photo Credit- Facebook)

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi (Photo Credit- Facebook)

अबू धाबी में बना यह पहला हिंदू मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। दुनिया भर में स्वामीनारायण के कई मंदिर मौजूद हैं।

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi

BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi

मंदिर में वाराणसी के घाटों की भी झलक देखने को मिलती है।

Abu Dhabi Temple Images

Abu Dhabi Temple Images

मंदिर का निर्माण बीएपीएस संस्था के नेतृत्व में हुआ है। इस संस्था ने दुनियाभर में 1100 से ज्यादा हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया है। दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का निर्माण भी बीएपीएस संस्था संस्था द्वारा ही किया गया है।

Akshardham Temple Abu Dhabi

Akshardham Temple Abu Dhabi

अबू धाबी के इस मंदिर में इटैलियन मार्बल का प्रयोग किया गया है, यही वजह है कि इसका इंटीरियर काफी निखर कर सामने आया है।

Baps swaminarayan mandir

Baps swaminarayan mandir

मंदिर के स्तंम्भों पर बेहद खूबसूरत नक्काशी की गई है। मंदिर में महाभारत और रामायण की कई कहानियों को दर्शाया गया है।

Baps swaminarayan mandir photo

Baps swaminarayan mandir photo

जानकारी अनुसार इस मंदिर को बनाने में संगमरमर, बलुआ पत्थर और करीब 18 लाख ईंटों का इस्तेमाल किया गया है।

Abu Dhabi Temple Images

Abu Dhabi Temple Images

यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया गया था।

BAPS Hindu Mandir

BAPS Hindu Mandir

मंदिर के सात शिखरों पर भगवान राम, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ, भगवान कृष्ण, भगवान स्वामीनारायण, तिरूपति बालाजी और भगवान अयप्पा की मूर्तियां उकेरी गई हैं।

Abu Dhabi Temple

Abu Dhabi Temple

जानकारी अनुसार मंदिर को बनाने में 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है।

इस आर्टिकल में दी गई तस्वीरें BAPS Hindu Mandir, Abu Dhabi के facebook पेज से ली गई हैं। वहीं कुछ तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज से ली गई हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article