Basant Panchami 2023 Celebration In Banke Bihari Mandir Video: बसंत पंचमी का दिन ब्रज के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन से यहां होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन यहां माता सरस्वती की पूजा के अलावा राधा-कृष्ण की भी पूजा की जाती है। इसी के साथ बांके बिहारी मंदिर में 45 दिनों तक चलने वाले होली के उत्सव की भी शुरुआत हो जाती है। बसंत पंचमी पर बांके-बिहारी मंदिर में पुजारियों ने ठाकुर जी को गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुरुआत कर दी है। ब्रज की होली बेहद खास मानी जाती है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। सिर्फ बांके बिहारी मंदिर ही नहीं बल्कि बसंत पंचमी के दिन ब्रज के तमाम मंदिरों में अबीर और गुलाल उड़ाया जाता है। इसके बाद अगले 45 दिनों तक यहां होली के पर्व की धूम रहती है।
Video: बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में उड़ा गुलाल, ब्रज में 45 दिन तक रहेगा होली का खुमार
- Authored by: लवीना शर्मा
- Updated Jan 26, 2023, 12:37 PM IST
Banke Bihari Mandir Basant Panchami Celebration Video: मथुरा वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी के दिन उड़ा गुलाल, ब्रज में 45 दिनों तक चलने वाले होली उत्सव की हुई शुरुआत।
End of Feed
