अध्यात्म

Baglamukhi Jayanti 2025: शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए बगलामुखी जयन्ती पर ऐसे करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Baglamukhi Jayanti 2025: प्रत्येक वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बगलामुखी जयन्ती मनाई जाती है। जो इस बार 5 मई को मनाई जाएगी। अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं तो इस दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।

Image

Baglamukhi Jayanti 2025

Baglamukhi Jayanti 2025: देवी बगलामुखी को देवी पीताम्बरा, बगला और ब्रह्मास्त्र विद्या के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं जो कोई माता की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसे जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। मां बगलामुखी शत्रु बाधा से मुक्ति दिलाने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस साल 5 मई को इनकी जयंती मनाई जा रही है। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

बगलामुखी जयन्ती 2025 तिथि व मुहूर्त (Baglamukhi Jayanti 2025 Date And Time)

बगलामुखी जयन्ती5 मई 2025, सोमवार
अष्टमी तिथि प्रारम्भ4 मई 2025, 07:18 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त5 मई 2025, 07:35 बजे

बगलामुखी पूजा विधि (Baglamukhi Puja Vidhi)

  • माता बगलामुखी की साधना करते वक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • साथ ही आपका आसन भी पीले रंग का होना चाहिए।
  • पूजा स्थल में मां बगलामुखी की प्रतिमा या तस्वीर रखें।
  • इसके बाद माता के सामने दीपक जलाकर रखें और कलश भी स्थापित करें।
  • फिर माता को पीले फूल अर्पित करें और उन्हें पीले रंग के ही भोज्य पदार्थों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद माता की विधि विधान पूजा अर्चना करें और उनके मंत्र का जाप भी करें।
  • अंत में माता की आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें।

बगलामुखी माता को प्रसन्न कैसे करें (Baglamukhi Mata Ke Upay)

1. एकाग्रता बढ़ाने हेतु इस मंत्र का करें जाप - “जिह्वाग्रमादाय करेण देवीं, वामेन शत्रून् परि-पीडयन्तीम् । गदाभिघातेन च दक्षिणेन, पीताम्बराढ्यां द्विभुजां नमामि ।।”

खासकर छात्र/छात्राओं के लिए इस मंत्र की बड़ी अहमियत है। इस मंत्र के जाप से आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं।

2. दरिद्रता नाश हेतु इस मंत्र का करें जाप - “श्री हृीं ऐं भगवती बगले मे श्रियं देहि-देहि स्वाहा।।”

मां बगलामुखी के निम्नलिखित मंत्र श्रद्धापूर्वक जाप करना चाहिए इससे आपके जीवन की दरिद्रता दूर हो जाएगी।

3. भय नाशक मंत्र - “ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हन।।”

बगलामुखी माता के भय नाशक मंत्र से आप उस भय से मुक्ति पा सकते हैं।

4. शत्रुनाशक मंत्र - “ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु।।”

कोर्ट कचहरी में शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।

5. परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए इस मंत्र का करें जाप - “ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं बगामुखी देव्यै ह्लीं साफल्यं देहि देहि स्वाहा:।।”

माँ बगलामुखी के इस मंत्र के जाप से आपको मनचाही सफलता मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article