बागेश्वर सरकार ने बीवी से बचने का बताया ऐसा मंत्र, सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी- Video Viral

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 13, 2023, 10:50 AM IST

Bageshwar Dham Sarkar Video Viral: बागेश्वर धाम सरकार की ये वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने पुरुषों को एक ऐसा मंत्र बताया है जिससे वो अपनी पत्नी से आसानी से बच सकते हैं।

Bageshwar Dham Sarkar Viral Video: कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार अपनी कथा के दौरान लोगों से पूछते हैं कि किस-किस व्यक्ति की घर में लड़ाई होती है। इस पर कथा में आए अधिकतर पुरुष अपना हाथ उठा देते हैं। फिर बागेश्वर सरकार कहते हैं कि मैं आपको ऐसा मंत्र बताउंगा जिससे आपकी लड़ाई बंद हो जाएगी। वो पुरुषों से कहते हैं कि आपको इस मंत्र को रोजाना प्रातःकाल उठते ही बोलना है। सुबह उठकर अपनी बीवी से कहें- हे देवी आप चंद्रमा का दूसरा रूप हो, आंखे तो हिरणी जैसी हैं, बाल नागिन से लहराते हैं, चाल क्या कहना इंद्र की अप्सरा भी मोहित हो जाए। बस इस मंत्र को दिन में तीन से चार बार प्रयोग करें घर में कभी लड़ाई नहीं हो सकती है।

Instagram Video

End of Feed