Bada Mangal: क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल, जानें इसका इतिहास

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 10:06 AM IST

Bada Mangal History: ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। कई जगह इसे बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal 2023) भी कहते हैं। जानिए क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल और क्या है इसका इतिहास (Bada Mangal Kyu Manaya Jata Hai)।

Bada Mangal History: बड़ा मंगल भगवान हनुमान (Hanuman ji) को समर्पित है। कहते हैं जो व्यक्ति ज्येष्ठ महीने में आने वाले बड़े मंगल पर बजरंगबली की सच्चे दिल से अराधना करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी (Lord Hanuman) की प्रभु श्री राम से मुलाकात हुई थी। इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। जानिए बड़ा मंगलवार मनाने की परंपरा कहां से शुरू हुई।

bada mangal 2023

Bada Mangal 2023: जानिए बड़ा मंगल का इतिहास

लखनऊ से जुड़ी है बड़ा मंगल की कहानी (Bada Mangal Lucknow)

जब भी बड़ा मंगल की बात आती है तो लखनऊ का जिक्र जरूर होता है। दरअसल बड़ा मंगल की लखनऊ शहर से जुड़ी एक कहानी काफी प्रचलित है। इस कहानी के अनुसार लखनऊ में एक व्यापारी रहता था जिसने हनुमान जी से मन्नत मांगी थी कि अगर उसका केसर और इत्र का बिजनेस चल गया तो वो यहां बजरंगबली का भव्य मंदिर बनवाएगा। कुछ दिनों बाद इस व्यापारी से नवाब वाजिद अली शाह मिले जिन्होंने उस व्यापारी का सारा इत्र और केसर खरीद लिया। व्यापारी की मन्नत इस तरह से पूरी हो गई और उसने मन्नत के अनुसार हनुमान जी का भव्य मंदिर बनवाया। कहते हैं तभी से ही लखनऊ में ज्येष्ठ के महीने में बड़े मंगल को मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

End of Feed