Bada Mangal And Shani Jayanti 2025: आज बड़ा मंगल और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग, जानिए कौन से उपाय देंगे चमत्कारी लाभ

Bada Mangal And Shani Jayanti 2025: इस वर्ष बड़ा मंगल और शनि जयंती एक ही दिन पड़ रहे हैं — यह एक दुर्लभ और शुभ संयोग है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों देवों की पूजा साथ में करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।

Bada Mangal And Shani Jayanti 2025: आज ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगलवार है। बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। तो वहीं शनि जयंती पर शनि देव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या के कष्ट कम हो जाते हैं। लेकिन जब दोनों ही पर्व एक ही दिन में पड़ जाते हैं तो ये दिन बेहद शुभ और पुण्यदायी हो जाता है। दोनों भगवान की पूजा एक ही दिन करने से दुर्भाग्य दूर होता है और जीवन में स्थिरता, सफलता और सुरक्षा आती है। चलिए आपको बताते हैं इस शुभ दिन पर किन उपायों को करने से जीवन की सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर।

Bada Mangal And Shani Jayanti 2025 Upay

  • आज हनुमान जी को लाल चोला और सिंदूर चढ़ाने से मंगल दोष, भय, दुर्घटनाओं और रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
  • आज शनि देव को काले तिल, सरसों का तेल और नीला वस्त्र चढ़ाने से जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं।
  • आज पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से शनि ग्रह को मजबूती मिलेगी।
  • आज हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ बेहद फलदायी साबित होगा।
  • आज पूजा के समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" और "ॐ हनुमते नमः" मंत्रों का 108 बार जाप जरूर करें। इससे शनि दोषों से छुटकारा मिल जाएगा।

End of Feed