अध्यात्म

Bada Mangal 2023 Upay: बड़ा मंगल पर करें इनमें से कोई भी एक उपाय, हनुमान जी हर कामना करेंगे पूरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 10:13 AM IST

Bada Mangal 2023 Upay: बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि विधान पूजा करें। इस दिन बजरंग बाण (Bajrang Baan), हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और सुंदरकांड का पाठ (Sunderkand Ka Path) करना बेहद फलदायी माना जाता है। जानें बड़ा मंगल के अचूक उपाय।

Image

Bada Mangal 2023: बड़ा मंगल के उपाय

Bada Mangal 2023 Upay: ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal 2023) के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसे बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal) भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दौरान ही भगवान हनुमान जी पहली बार प्रभु श्री राम से मिले थे इसलिए इस महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं और इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। बड़ा मंगल पर बजरंग बाण (Bajrang Baan), हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa), और सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए बड़ा मंगल के उपाय।

Bada Mangal 2023 Upay In Hindi (बड़ा मंगल 2023 उपाय)

  • तुलसी की माला से “राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने” मंत्र का जाप करें। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • बजरंगबली को रोट बेहद ही प्रिय होती है। ऐसे में बड़ा मंगल के दिन उन्हें रोट का भोग लगाएं और हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद कुछ रोट गायों को खिला दें और कुछ बंदरों को खिला दें। इसके बाद स्वयं भी इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा बरसने लगेगी।
  • बड़ा मंगल के दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।
  • अगर मंगल दोष से परेशान हैं तो बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, मोतीचूर के लड्डू, इत्यादि चीजों का दान करें।
  • बड़ा मंगल के दिन भगवान हनुमान के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं। आप चाहें तो चमेली के तेल का दीपक भी जला सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
  • बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएं। साथ ही वहां जाकर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें। मान्यता है ऐसा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
  • बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को गुड़, चने और केले का भोग लगाएं। साथ ही इन चीजों का दान भी करें। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article