Ayudha Puja Vidhi 2024: आयुधा पूजा हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। कुछ लोग विजयदशमी के दिन भी ये पर्व मनाया जाता है। इस साल आयुधा पूजा 11 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। ये पूजा खासतौर पर दक्षिण भारत में मनाई जाती है। इस दिन अस्त्र और शस्त्र की पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस दिन हथियार और युद्ध के उपकरण की पूजा की जाती है। ये पर्व कर्म और धर्म को दर्शात है। आयुधा पूजा के दिन लोग अपने वाहनों की भी पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुधा पूजा की पूरी विधि के बारे में।
Ayudha Puja Vidhi (आयुधा पूजा विधि)
- आयुधा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद अपने अस्त्र, शस्त्र की सफाई करें।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में अपने हथियार की पूजा करें।
- फिर अपने उपकरणों को गंगाजल से साफ करें और कुमकुम का तिलक लगाएं।
- पूजा के बाद फूल चढ़ाएं और भगवान का धन्यवाद करें।
- अंत में उपकरण की आरती करें और भोग लगाएं।
Ayudha Puja 2024 Shubh Muhurat (आयुधा पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
आयुधा पूजा इस साल 11 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 06:26 से 07:53 तक रहेगा। इस दिन दोपहर का मुहूर्त 12:13 से 01:40 तक रहेगा। इसके साथ ही शाम के समय 04:34 से 06:00 तक रहने वाला है।
Ayudha Puja Importance (आयुधा पूजा महत्व)
हिंदू धर्म में आयुधा पूजा का खास महत्व है। पुराणों के अनुसार इस दिन अस्त्र, शस्त्र की पूजा का विधान है। पहले के समय में क्षत्रिय लोग जब भी युद्ध के लिए जाते हैं। तब विजयदशमी से दिन पहले वो आयुधा पूजा करते थे। इस पूजा करने से अस्त्र और शस्त्र की पूजा करने से युद्ध में विजय की प्राप्ति होती है। यह पूजा कर्म और ज्ञान के समन्वय के प्रतीक भी माना जाता है।
