Ayudha Puja 2024 Time: दशहरे के दिन किया जाएगा आयुधा पूजा, यहां जानिए विधि और शुभ मुहूर्त

Ayudha Puja 2024 Time: हिंदू धमें में आयुधा पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पूजा दशहरे के दिन की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुधा पूजा के दिन पूजा का मुहूर्त क्या होगा।

Ayudha Puja 2024 Time: आयुधा पूजा दशहरा के दिन किया जाता है। इस दिन विजयदशमी की पूजा के साथ- साथ अस्त्र और शस्त्र की भी पूजा की जाती है। आयुधा दक्षिण भारत में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दौरान अस्त्र और शस्त्र की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। आयुध उन यंत्रों को कहा जाता है जिनका प्रयोग युद्ध में किया जाता है। इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल आयुधा पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और महत्व के बारे में।

Ayudha Puja 2024 Time (आयुधा पूजा 2024)

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन आयुधा पूजा मनाई जाती है। इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन दशहरा का पर्व भी मनाया जाता है।

End of Feed