अध्यात्म

Ayudha Puja 2024 Time: दशहरे के दिन किया जाएगा आयुधा पूजा, यहां जानिए विधि और शुभ मुहूर्त

Ayudha Puja 2024 Time: हिंदू धमें में आयुधा पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पूजा दशहरे के दिन की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुधा पूजा के दिन पूजा का मुहूर्त क्या होगा।

Image

Ayudha Puja 2024

Ayudha Puja 2024 Time: आयुधा पूजा दशहरा के दिन किया जाता है। इस दिन विजयदशमी की पूजा के साथ- साथ अस्त्र और शस्त्र की भी पूजा की जाती है। आयुधा दक्षिण भारत में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दौरान अस्त्र और शस्त्र की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। आयुध उन यंत्रों को कहा जाता है जिनका प्रयोग युद्ध में किया जाता है। इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल आयुधा पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और महत्व के बारे में।

Ayudha Puja 2024 Time (आयुधा पूजा 2024)

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन आयुधा पूजा मनाई जाती है। इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन दशहरा का पर्व भी मनाया जाता है।

Ayudha Puja 2024 Shubh muhurat (आयुधा पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल आयुधा पूजा 12 अक्तूबर 2024 को की जाती है। इस साल आयुधा पूजा का शुभ मुहूर्त 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। इस दिन अपराह्न मुहूर्त 2 बजकर 3 मिनट से लेकर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04 बजकर 16 मिनट से प्रातः 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

प्रातः सन्ध्या मुहूर्त प्रात: 04 बजकर 41 मिनट से सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक होगा।

अभिजित मुहूर्त दिन में 11 बजकर 21 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दिन में 01 बजकर 41 मिनट से 02 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

Ayudha Puja Vidhi (आयुधा पूजा विधि)

  • आयुधा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद अस्त्र शस्त्र की सफाई करें।
  • फिर अस्त्र शस्त्र को चंदन तिलक लगाएं और भोग लगाएं।
  • इस दिन दान दक्षिण भी किया जाता है।

Ayudha Puja Importance (आयुधा पूजा महत्व)

दक्षिण भारत में इस उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने उपकरणों के साथ ही वाहनों की भी पूजा की जाती है। वाहनों को बड़े बड़े केले के पत्तों से सजाकर कच्चे कुम्हड़े से वाहन से विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article