अध्यात्म

Live Darshan Ayodhya Ram Mandir: घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अयोध्या राम मंदिर के लाइव दर्शन, नोट करें मंदिर खुलने और बंद होने का समय

Ayodhya Ram Mandir Live Darshan: अयोध्या राम मंदिर भक्तों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला है। अगर आप किसी कारण राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे भी रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

Image

Live Darshan Ayodhya Ram Mandir (Photo- Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Instagram)

Live Darshan Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से मंदिर की टाइमिंग में भी बार-बार बदलाव किया जा रहा है। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो रामलला के दर्शन करना तो चाहते हैं लेकिन किसी कारण उन्हें ये सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। तो परेशान न हो यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे आप रामलला के लाइव दर्शन कर सकते हैं। साथ ही जानिए मंदिर के खुलने, बंद होने और ऑनलाइन दर्शन बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timing (अयोध्या राम मंदिर दर्शन टाइमिंग)

अयोध्या राम मंदिर की आधिकारिक वेबसााइट के मुताबिक मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दिया गया है। लेकिन भक्तों की बढ़ती भीड़ की वजह से मंदिर के टाइमिंग में लगातार बदलाव किया जा रहा है। फिलहाल अयोध्या राम मंदिर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला है। दोपहर में 12 बजे की आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और 1 बजे से राम भक्त फिर से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।बता दें मंदिर में आरती के समय वही राम भक्त दर्शन कर सकेंगे जिन्होंने दोपहर की आरती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा।

Ayodhya Ram Mandir Live Darshan (अयोध्या राम मंदिर लाइव दर्शन)

अयोध्या राम मंदिर का लाइव प्रसारण विशेष दिनों पर Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra के फेसबुक पेज पर किया जाता है। इसके अलावा कुछ यूट्यूब चैनल भी राम मंदिर के लाइव प्रसारण का दावा करते हैं। अगर आप रामलला के लाइव दर्शन करना चाहते हैं तो यूट्यूब पर अयोध्या राम मंदिर लाइव दर्शन लिखना है। जहां आपको तमाम लाइव प्रसारण वीडियो मिल जाएंगी।

Ayodhya Ram Mandir Sugam Darshan (अयोध्या राम मंदिर सुगम दर्शन)

अयोध्या राम मंदिर में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक हर 2 घंटे के स्लॉट में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए पास जारी किया जाएगा। इसके लिए 300 राम भक्त ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा डेढ़ सौ के करीब लोगों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की अनुशंसा पर ऑफलाइन ये पास दिया जाएगा। सुगम दर्शन के लिए एक विशेष लाइन होगी, जिसके जरिए कम समय में सुविधाजनक तरीके से भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article