अध्यात्म

Ram Lalla Murti Photo: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति में आया बदलाव, दैवीय चमत्कार है या कुछ और

Ram Lalla Murti Photo: रामभक्त रामलला की मूर्ति को देखकर हैरत में हैं क्योंकि जो मूर्ति सभी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले देखी थी उसमें प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी बदलाव आ गया है। खुद रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भी इस बात को माना है।

Image

Ram Lalla Murti Before And After Pran Pratishtha

Ram Lalla Murti Photo: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को देख हर कोई मंत्रमुग्ध है। मूर्ति इस तरह से बनाई गई है कि मानों राम जी साक्षात दर्शन दे रहे हों। हैरानी की बात तो ये है कि रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी बदलाव आ गया है। हर कोई ये बात कर रहा है कि जो मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले देखी थी उसकी आभा प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी तरह से बदल गई है। लोग इसे प्रभु का चमत्कार मान रहे हैं। तो अरुण योगीराज ने भी कहा है कि ये वो मूर्ति नहीं जो उन्होंने बनाई थी।

दरअसल मूर्तिकार योगीराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गर्भगृह के बाहर तक उनकी मूर्ति की छवि अलग थी। लेकिन जैसे ही मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश की उसकी छवि बिल्कुल बदल गई। ये एक किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं।

ram mandir murti before and after

ram mandir murti before and after

आज रामलला की अद्भुत मूर्ति को देख हर कोई मंत्रमुग्ध है और यही सोच रहा है कि कब साक्षात इस प्रतिमा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

ram lalla

ram lalla

राम मंदिर के द्वार आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। अयोध्या में राम भक्तों को जमावड़ा सा लग गया है। हर कोई राम जी के दर्शन पाने को ललायित है।

ram mandir photo hd

ram mandir photo hd

प्राण प्रतिष्ठा के समय कुछ ऐसा सजा था अयोध्या राम मंदिर।

Ayodhya New Photo

Ayodhya New Photo

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत समेत कई गणमान्य शामिल हुए।

ram mandir photos

ram mandir photos

Ram Mandir In Night

Ram Mandir In Night

रात में कुछ ऐसा दिखता है राम मंदिर

फूलों से सजा मंदिर बेहद आकर्षक लग रहा है।

Ram Mandir Photo Current

Ram Mandir Photo Current

मंदिर का गर्भगृह इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जिसकी खूबसूरती देखती ही बन रही है। श्री राम के सिंहासन को भी काफी खूबसूरत बनाया गया है। जानकारी अनुसार सिंहासन लगभग 3 फुट ऊंचा है।

ayodhya new pic

ayodhya new pic

इस वीडियो में देखिए राम मंदिर के अंदर की विशेष झलक

भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर का कोना-कोना बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article