क्यों विवाह पंचमी के दिन फहराया जाएगा राम मंदिर पर ध्वज, जानिए इस दिन घर पर कैसे करें रामलला का पूजन?

Ayodhya Ram Mandir Flag Hosting: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर 2025, विवाह पंचमी के दिन धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन त्रेतायुग में भगवान राम और माता जानकी का विवाह हुआ था। इसके साथ ही मंदिर में खास मुहूर्त में फहराया जाएगा। अगर आप अयोध्या दर्शन को नहीं जा पा रहे हैं तो आप इस दिन घर ही भगवान श्रीराम का पूजन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन किस प्रकार से पूजन करें और किस मुहूर्त में करें।

Ayodhya Ram Mandir Flag Hosting: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर आध्यात्मिक उत्सव की धरा बनने जा रही है। 25 नवंबर 2025, विवाह पंचमी के पावन पर्व पर राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह आयोजन मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक पूर्णता का घोष होगा, जो करोड़ों भक्तों की सदियों पुरानी आस्था की विजय का प्रतीक बनेगा।

किस समय फहराया जाएगा राम मंदिर में ध्वज

सूर्यवंशी परंपरा से तैयार यह केसरिया ध्वज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभिजीत मुहूर्त में फहराया जाएगा। प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान का नेतृत्व करेंगे और उन्होंने ही यह शुभ मुहूर्त निकाला है। इस दिन आप घर पर भी भगवान श्रीराम का पूजन कर प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। विवाह पंचमी के दिन ध्वज फहराए जाने का मुख्य कारण श्रीराम और सीता के विवाह की तिथि का होना है।

End of Feed