अध्यात्म

August Sankranti 2024: अगस्त के महीने में कब है संक्रांति, जानिए तिथि और गंगा स्नान का मुहूर्त

August Sankranti 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति की तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर महीने की तिथि का अपना खास महत्व है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में कब है संक्रांति। यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

Image

August Sankranti 2024

August Sankranti 2024: अगस्त के महीने में सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य पूरे 1 साल बाद अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि ही संक्रांति तिथि कहलाती है। संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस तिथि पर गंगा स्नान करना और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हर महीने की संक्रांति तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। अगस्त के महीने में सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे, इसलिए अगस्त संक्रांति को सिंह संक्रांति का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में संक्रांति कब है।

August Sankranti 2024 (अगस्त संक्रांति कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त के महीने में सिंह संक्रांति 16 अगस्त 2024 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। सिंह संक्रांति के दिन सूर्य देवता सिंह की सवारी करके पूर्व दिशा को तरफ जाएंगे। इस दिन सूर्य देवता की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

August Sankranti 2024 Shubh Muhurat (अगस्त संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त )

अगस्त संक्रांति के दिन सूर्य देव सिंह राशि में रात के 7 बजकर 54 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस दिन दोपहर के 12 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर 58 मिनट तक सूर्य देवता की पूजा के लिए शुभ रहेगा। इस दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। सिंह संक्रांति के महापुण्य काल शाम 04:49 से लेकर 6 बजकर 58 मिनट तक रहने वाला है।

संक्रांति के दिन गंगा स्नान का महत्व

संक्रांति की तिथि पर गंगा स्नान और दान का बहुत ही महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ सूर्य देवता का आशीर्वाद भी साधक पर सदा बना रहता है। इस दिन गंगा स्नान से व्यक्ति से शरीर से सारे रोग दूर होते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article