August First Week Festival List 2024: अगस्त के पहले सप्ताह में पड़ेंगे ये मुख्य व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

August First Week Festival List 2024: अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने के पहले सप्ताह में बहुत सारे मुख्य व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में यहां देखते हैं अगस्त मास के पहले सप्ताह के व्रत, त्योहार की लिस्ट।

August First Week Festival List 2024: अगस्त का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना होता है। हिंदी महीना का ये सावन और भादव मास होता है। अगस्त के महीने में बहुत सारे तीज, त्योहार आते हैं। इस महीने में नांग पंचमी से लेकर रक्षा बंधन जैसे खास पर्व मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म में हर एक व्रत और त्योहार खास महत्व होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं अगस्त महीने के पहले सप्ताह के व्रत, त्योहार के बारे में। इस सप्ताह में सावन प्रदोष व्रत लेकर हरियाली अमावस्या जैसे खास व्रत पड़ेंगे। आइए जानें इनकी सही तिथि के बारे में।

August First Week Festival List 2024 (अगस्त पहले सप्ताह के व्रत त्योहार की लिस्ट)

  • 1 अगस्त 2024- सावन का पहला प्रदोष व्रत
  • 2 अगस्त 2024- सावन की शिवरात्रि
  • 4 अगस्त 2024- हरियाली अमावस्या
  • 5 अगस्त 2024- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 6 अगस्त 2024- सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 7 अगस्त 2024- हरियाली तीज

अगस्त मास त्योहार महत्व (August First Festival Importance)

अगस्त मास में पड़ने वाले त्योहार का खास महत्व है। इस महीने में हरियाली तीज और नाग पंचमी से लेकर रक्षा बंधन जैसे कई खास त्योहार आते हैं। इन सभी त्योहारों का खास महत्व है। इस महीने में सावन शिवरात्रि और मासिक प्रदोष व्रत भी रखे जाते हैं।

End of Feed