अगस्त 2025 में कौन से ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा (Planet Transit in August 2025): अपनी चाल चलते हुए सभी ग्रह अलग अलग समय पर किसी अलग राशि में प्रवेश करते हैं। उनका यह गोचर राशि परिवर्तन कहलाता है। अगस्त 2025 में बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिषीय आकलन के मुताबिक, ये बदलाव सबसे ज्यादा सिंह राशि को प्रभावित करेंगे।
अगस्त 2025 में प्रमुख ग्रह गोचर की लिस्ट
1. बुध ग्रह का गोचर
- कब होगा: 8 अगस्त 2025, शुक्रवार
- कौन सी राशि से गोचर: कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश होगा
- अगस्त 2025 बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव: बुध के इस गोचर से सिंह राशि वालों को आत्मबल प्राप्त होगा और विचारों में स्पष्टता आने के साथ ही वे तरक्की की ओर बढ़ेंगे। वहीं इस गोचर से कम्यूनिकेशन, शिक्षा और अपना बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा।
2. शुक्र ग्रह का गोचर
- कब होगा: 13 अगस्त 2025, बुधवार
- कौन सी राशि से गोचर: सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश होगा
- अगस्त 2025 शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव: शुक्र जिन बातों का प्रतिनिधित्व करता है - उनमें इस बदलाव का प्रभाव स्पष्ट दिखेगा। प्रेम और व्यवहारिक मामलों पर इस गोचर का असर सबसे ज्यादा दिखेगा।
3. सूर्य ग्रह का गोचर- सिंह संक्रांति
- कब होगा : 17 अगस्त 2025, रविवार
- कौन सी राशि से गोचर: कर्क से सिंह राशि में प्रवेश
- अगस्त 2025 सिंह संक्रांति का प्रभाव: सूर्य आत्मबल का प्रतिधित्व करते हैं तो इनका राशि परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला और लीडरशिप गुणों को बढ़ाने वाला होगा। ज्योतिषीय आकलन दिखाते हैं कि सिंह राशि के लिए यहां से अगले एक महीने तक का समय बेहद शक्तिशाली रहेगा।
4. मंगल ग्रह का गोचर
- कब होगा : 25 अगस्त 2025, सोमवार
- कौन सी राशि से गोचर: कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश
- अगस्त 2025 मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव: मंगल के गोचर से न्याय और संतुलन बढ़ेगा। इसके साथ ही सकारात्मक सोच बढ़ेगी। ज्योतिषीय आकलन दिखाते हैं कि तुला राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा और उनके फैसले सही साबित होंगे।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
