अध्यात्म

Attukal Pongala 2024 Date: कब मनाया जाएगा अट्टुकल पोंगाला का त्योहार, यहां जानिए डेट और महत्व

Attukal Pongala 2024 Date (अट्टुकल पोंगाला कब है): दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार अट्टुकल पोंगाला है। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस दिन अट्टुकल देव की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है अट्टुकल पोंगाला । यहां जानें सही डेट और महत्व।

Image

Attukal Pongala 2024 Date

Attukal Pongala 2024 Date (अट्टुकल पोंगाला कब है): अट्टुकल पोंगाला का त्योहार खासतौर पर तिरुवनंतपुरम और केरल में मनाया जाता है। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान अट्टुकल देव की पूजा की जाती है। यह त्योहार हर साल केरल के अटुकल भगवती मंदिर में मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार इस साल अट्टुकल पोंगाला का त्योहार 25 फरवरी 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं द्वारा एक मीठा भोग तैयार किया जाता है जिसे पोंगाला के नाम से जाना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब मनाया जाएगा अट्टुकल पोंगाला का त्योहार और क्या है इसका महत्व।

Attukal Pongala 2024 Date (अट्टुकल पोंगाला कब है)

मलयालम कैलेंडर के अनुसार अट्टुकल पोंगाला त्योहार की शुरुआत मलयालम महीने मकरम या कुंभम के कार्तिगई नक्षत्र से होता है। इसका समापन दसवें दिन कुरुतीथर्पणम के दिन होता है। मलयालम पंचांग के अनुसार इस साल अट्टुकल पोंगाला का त्योहार 25 फरवरी 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूरा तिरुवनंतपुरम शहर इस त्योहार के रंग में रंग जाता है।

Attukal Pongala 2024 Puja Shubh Muhurat (अट्टुकल पोंगाला 2024 शुभ मुहूर्त)

मलयालम कैलेंडर के अनुसार इस साल पूरम नक्षत्र की शुरुआत 24 फरवरी को रात के 10 बजकर 20 मिनट से होगी और इसका समापन 26 फरवरी की मध्यरात्रि 1 बजकर 20 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये त्योहार 25 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Attukal Pongala 2024 Puja Vidhi (अट्टुकल पोंगाला पूजा विधि)

  • अट्टुकल पोंगाला के दिन स्थानीय महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर इष्टदेव की पूजा की जाती है।
  • इस दिन इष्टदेव की पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन में चावल और गुड़ से मीठा भोग बनाया जाता है। इसे पोंगाला के नाम से जाना जाता है।
  • इस दिन पोंगाला पकाना और उसका सेवन करना बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है।

Attukal Pongala 2024 Importance (अट्टुकल पोंगाला महत्व)

अट्टुकल पोंगाला दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। जो बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं आट्टुकाल देवी की पूजा करती हैं और उन्हें मिट्टी के बर्तन में चावल और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाती हैं। फिर बाद में इस भोग को सभी महिलाओं में बांटा जाता है। मान्यता है इस भोग का सेवन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। बता दें इस त्योहार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा चुका है, क्योंकि ये महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article