अतिचारी बृहस्पति से ये 4 राशियां हो जाएं सावधान, 2032 तक है खतरा!

Atichari Jupiter 2025: ज्योतिष विज्ञान अनुसार बृहस्पति जब किसी राशि में अतिचारी होते हैं तो ये अशांति लेकर आते हैं। इसके प्रभाव के कारण अक्सर गलत निर्णय लिए जाते हैं। जानिए देवगुरु बृहस्पति की ये चाल किन राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

Atichari Jupiter 2025: ज्योतिष विज्ञान अनुसार पिछली शताब्दियों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बृहस्‍पति ने अतिचारी गति में गोचर किया है और इससे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी इतिहास की कई घटनाएं घटीं। इसलिए गुरु की ये चाल अच्छी नहीं मानी जाती है। बता दें अतिचारी बृहस्पति का अर्थ है जब गुरु ग्रह किसी राशि में अपनी सामान्य गति से ज्यादा तेजी से गोचर करता है। बृहस्पति की तेज चाल से गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार बृहस्पति देव 2025 से लेकर 2032 तक अतिचारी रहेंगे। जानिए गुरु की ये चाल किन राशियों की लाइफ डिस्टर्ब कर सकती है।

atichari guru

Atichari Jupiter 2025

वृषभ राशि

वृषभ राशि को अतिचारी गुरु की वजह से आकस्मिक घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बृहस्पति वित्तीय समस्‍याएं पैदा कर सकता है। सेहत पर भी नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकता है। लेकिन साथ में आपको कुछ लाभ भी दे सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान कोई भी काम सतर्क रहकर करना होगा। इससे आपको नुकसान होने की कम संभावना रहेगी। (यह भी पढ़ें- प्रवचन: नीम करोली बाबा से भक्तों ने पूछा कष्ट दूर करने का उपाय, बाबा बता गए ये तरीके)

End of Feed