अध्यात्म

Astrology Tips: इन राशियों पर होती है मंगल ग्रह की विशेष कृपा, कुंडली में मजबूत करने के लिए करें ये रुद्राक्ष धारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 07:44 PM IST

Astrology Tips In Hindi: (किन राशियों पर मंगल ग्रह होते हैं मेहरबान) वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। आज हम बात करेंगे मंगल ग्रह के बारे में, तो चलिए जानते हैं मंगल ग्रह किस राशि के स्वामी हैं और वह किन राशियों पर सबसे ज्यादा मेहरबान रहते हैं। क्या आप भी हैं इन राशियों में शामिल, जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी आर्टिकल।

Image

Astrology Tips: इन राशियों पर होती है मंगल ग्रह की विशेष कृपा

Astrology Tips In Hindi: (किन राशियों पर मंगल ग्रह होते हैं मेहरबान) ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से, मंगल ग्रह को स्वभाव से बेहद उग्र और ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। हालांकि, मंगल देव जिससे प्रसन्न हो जाते हैं उस पर अपनी खूब कृपा बरसाते हैं। उन्हें करियर, स्वास्थ्य और व्यापार आदि किसी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। मंगल देव की कृपा से हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की कुंडली के प्रत्येक भाव में कोई न कोई स्वामी ग्रह जरूर होता है, जो भाग्य का कारक माना जाता है। इसी क्रम में बता दें, कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनपर मंगल ग्रह सदैव मेहरबान रहते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनपर स्वयं मंगल देव की कृपा होती है।

किन राशियों पर मंगल ग्रह रहते हैं मेहरबान

कर्क राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को कर्क राशि के करियर भाव का स्वामी ग्रह माना गया है। यही कारण है कि कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में और कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है। इसके अलावा, कर्क राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में भी मंगल ग्रह का भरपूर आशीर्वाद मिलता है।

कुंभ राशि: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, कुंभ राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव माने जाते हैं। वहीं, मंगल ग्रह को ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से कर्क राशि हर कार्य को बड़े उत्साह के साथ करते हैं और वे हर क्षेत्र में कामयाब भी होते हैं। इसी तरह मंगल ग्रह कर्क राशि के जातकों पर हमेशा मेहरबान होते हैं।

मंगल को मजबूत करने के लिए धारण करें ये रुद्राक्ष

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर पड़ रहे हैं तो आप 3 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं और जातकों को हर मुसीबत से बाहर निकालते हैं। इसके अलावा आप किसी विद्वान ज्योतिष की सलाह से मूंगा रत्न भी धारण कर सकते हैं। मंगल देव की आई कृपा पाने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और लाल वस्त्र पहनने चाहिए। ऐसा करने से मंगल महाराज बेहद खुश होते हैं और अपार कृपा बरसाते हैं।

कमजोर मंगल को इन उपायों से बनाएं मजबूत

मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए जातकों को हमेशा अपने कार्यों में ऊर्जा दिखाना चाहिए। हर काम को जोश और उत्साह के साथ पूरा करना चाहिए। यदि आपकी आदत काम को इग्नोर करने की है तो इसे ठीक करलें, क्योंकि ऐसे मंगल कमजोर होता है। इसके अलावा अपने से बड़ों का हमेशा लिहाज करें। अगर आप व्यापार भी करते हैं, तो अपने ग्राहकों का सम्मान करें। ऐसा करने से मंगल महाराज काफी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में कमजोर मंगल अपने आप मज़बूत हो जाते हैं। इसके अलावा गुस्सा आदि करने से भी आपको बचना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article