30 जून तक सावधान रहें ये राशियां, मंगल के गोचर से बन रहा षडाष्टक योग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 02:48 PM IST

Shadashtak Yog: मंगल के गोचर से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ये योग शुभ नहीं माना जाता। ये योग अपने साथ तमाम परेशानियां लेकर आता है। ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को इस योग की अवधि में सावधान रहना होगा।

Shadashtak Yog: मंगल-शनि की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद अशुभ माना जाता है। मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं तो वहीं शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस तरह से देखें तो मंगल शनि से छठे स्थान पर हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल और शनि एक-दूसरे के शत्रु हैं और इनकी युति खतरनाक साबित होती है। मंगल 30 जून तक कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में शनि-मंगल से बनने वाला षडाष्टक योग भी 30 जून तक बना रहेगा। जानिए इस योग का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

षडाष्टक योग से इन राशि वालों को खतरा

कर्क राशि

इस योग के कारण कर्क राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना होगा।

End of Feed