Shani Vakri 2023: शनि देव इस समय अपनी प्रिय राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और साल 2025 तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। लेकिन इसी बीच शनि वक्री भी होंगे। शनि की वक्री चाल 17 जून 2023 से शुरू होगी। शनि देव के वक्री अवस्था में आते ही केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग कई राशियों की किस्मत बदल देगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। कार्यस्थल पर काम की जमकर तारीफ होगी। जानिए ये योग किन 5 राशि वालों की किस्मत चमकाएगा।
शनि के वक्री होने से बनेगा केंद्र त्रिकोण राजयोग, 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
शनि बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
मेष राशि
मेष राशि वालों को शनि के वक्री होने से लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपकी संपत्ति में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।
वृषभ राशि
शनि के वक्री होने से बनने वाला केंद्र त्रिकोण राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। धन-धान्य की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी और ये अवधि आपके लिए शुभ साबित होगी। इस समय आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे।
सिंह राशि
ये समय आपके लिए काफी लकी साबित होगा। इस समय में आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके अटके हुए कार्य भी आसानी से बनेंगे। कोई मुनाफे की डील पक्की हो सकती है।
मकर राशि
आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको अनेक स्रोतों से धन प्राप्त होगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
