इस राजयोग ने Amitabh Bachchan को बनाया बॉलीवुड का शहंशाह, चेक करें आपकी कुडली में तो नहीं?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 17, 2023, 10:56 PM IST

Kahala Rajyog In Amitabh Bachchan Kundali: ज्योतिष जानकारों अनुसार इस राजयोग ने अमिताभ बच्चन को नाम-शोहरत सबकुछ दिलाया। ये बेहद दुर्लभ योगों में से एक माना जाता है। जानिए कुंडली में कब बनता है ये योग।

Kahala Rajyog In Amitabh Bachchan Kundali: ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार काहल योग जिस कुंडली में बनता है उस व्यक्ति के अंदर नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है। इस योग को पराक्रम से जोड़कर देखा जाता है। इस तरह का योग अधिकतर सेना और पुलिस अधिकारियों की कुंडली में पाया जाता है। ये योग व्यक्ति के जीवन में धन, समृद्धि, प्रसिद्धि और सफलता प्रदान करता है। ज्योतिष जानकारों अनुसार इस राजयोग ने ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इतना लोकप्रिय बनाया। जानिए कुंडली में कब बनता है काहल योग और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

kahal rajyoga

Astrology: इस राजयोग ने अमिताभ बच्चन को बनाया बॉलीवुड का शहंशाह

क्या है काहल योग?

  • ये अत्यंत दुर्लभ योगों में से एक माना जाता है। ये तब बनता है जब चौथे भाव के स्वामी नौवें भाव के स्वामी के साथ युति करते हैं।
  • जब लग्न भाव के स्वामी या चौथे भाव में बैठे हों या अपनी ही राशि में विराजमान हों, या नौवें भाव के स्वामी की राशि में हों या उच्च राशि में विराजमान हों, कब भी काहल योग का निर्माण होता है।
  • जब कुंडली के चौथे भाव के स्वामी और कुंडली के दसवें भाव के स्वामी दृष्टि के माध्यम से जुड़े हों या इनकी आपस में युति हो रही हो तब भी काहल योग बनता है।
  • लेकिन यहां इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि योग तब बनता है जब आपका कुंभ लग्न हो। क्योंकि काहल योग कुंभ लग्न की कुंडली में ही बनता है।

End of Feed