Astro Tips: बेरोजगारी आज की सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अचूक उपाय हैं जो ग्रह-नक्षत्रों की कृपा से नौकरी के द्वार खोल देते हैं। अगर आप रोजाना ये 5 सरल उपाय 41 दिनों तक श्रद्धा पूर्वक करें, तो शनि, गुरु और सूर्य की शुभ दृष्टि आप पर पड़ेगी और रोजगार की राह आसान हो सकती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जो हर बेरोजगार व्यक्ति को जरूर करने चाहिए?
नौकरी पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय
सूर्य को रोज जल अर्पित करें
सूर्य आत्मा और करियर के कारक हैं। सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें और सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद 7 बार 'ॐ ह्रीं सूर्याय नमः' बोलते हुए जल चढ़ाएं।
हनुमान जी की शुरू कर दें पूजा
रोजाना हनुमान मंदिर जाएं या घर पर ही हनुमानजी की मूर्ति के सामने तिल का तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और उनके सामने बैठकर 'सीताराम' नाम को 108 बार जपें। भगवान हनुमान से अपनी परेशानी को जल्द समाप्त करने को कहें। इससे जल्दी नौकरी मिल जाती है।
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा
गुरु ज्ञान और समृद्धि के कारक हैं। गुरुवार को सुबह स्नान के बाद केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं, हल्दी का तिलक लगाएं और 5 चने की दाल के दाने अर्पित करें। इसके बाद किसी गरीब को पीली वस्तु जैसे केला, बेसन की मिठाई या पीला कपड़ा दान करें। इसके साथ में 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। गुरु की कृपा से अच्छी कंपनी में नौकरी और प्रमोशन के योग बनते हैं।
बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं
बुध बुद्धि और संचार के कारक हैं। बुधवार को गणेशजी को 21 दूर्वा (घास) चढ़ाएं और 'ॐ एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्'मंत्र 108 बार जपें। इसके बाद हरे रंग का रुमाल या पेन किसी जरूरतमंद को दान करें।
शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
शिवजी सभी बाधाओं को दूर करने वाले हैं। रोज शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें। प्रभु से नौकरी की कामना करें। जल्द ही नौकरी लग जाएगी।
पालन करें ये नियम
सुबह 5 से 7 बजे के बीच पूजा करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें, मांस-मदिरा से दूर रहें। रोज 1 गरीब को भोजन कराएं या कुछ दान करें। नौकरी के लिए आवेदन करते रहें, उपाय के साथ प्रयास जरूरी है। 15वें दिन हनुमान मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
