आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

Ashwin maas 2025 ki ganesh Chaturthi kab hai (विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 की डेट, तिथि): आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह भगवान गणेश जी के लिए रखी जाती है। यहां देखें चंद्र ग्रहण के बाद विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कब है। विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर चांद देखना है या नहीं।

Ashwin maas 2025 ki Ganesh Chaturthi kab hai (विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 की डेट, तिथि): संकष्टी चतुर्थी 2025 एक महत्वपूर्ण दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित है। हर हिंदू मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। आश्विन मास के इस व्रत को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आश्विन महीने 2025 में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 10 सितंबर 2025 को बुधवार के संयोग के साथ आया है। यहां से आप इसके शुभ संयोग जान सकते हैं।

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2025 kab hai

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 2025 में कब है (Pic: Canva)

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 2025 में कब है

2025 में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 10 सितंबर को बुधवार के दिन रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन 2025 के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 11 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस दिन चंद्र दर्शन रात 8 बजकर 06 मिनट पर होगा।

End of Feed