Ashadha Gupt Navratri 2023 Date: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कब से है, जानिए डेट, मुहूर्त और महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 04:36 PM IST

Ashadha Gupt Navratri 2023 Date (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 कब से हैं): आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आषाढ़ महीने में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह चैत्र और शरद नवरात्रि की तरह बहुत प्रसिद्ध नहीं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। यह त्योहार देवी दुर्गा के विशेष रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। यहां जानिए आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि 2023 की डेट और टाइम।

Ashadha Gupt Navratri 2023 Date (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 कब से हैं): हिंदू शास्त्र के अनुसार, वर्षभर में कुल चार नवरात्र आते हैं। जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि तो सभी जानते हैं। वहीं, माघ और आषाढ़ के महीने में दो गुप्त नवरात्रि भी आती है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दश महाविद्या की पूजा-अर्चना की जाती है। ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में देवी अम्बा के नौ रूपों की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी के साथ यहां जानिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि...

Ashadha Gupt Navratri 2023, Ashadha Navratri 2023

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 कब से हैं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल इस महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हो जाती है। अंग्रेजी, कैलेंडर के अनुसार, इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू होकर 28 जून तक रहेगी। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। साथ तंत्र-मंत्र की विद्या सीखने के लिए ये नवरात्रि खास होती है।

End of Feed