Ashadha Gupt Navaratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान से टोटके, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Ashadha Gupt Navaratri Totke: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इस समय में कुछ आसान से टोटके करने से साधक को हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानें गुप्त नवरात्रि में कौन से टोटके करें।

Ashadha Gupt Navaratri Totke: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हर साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस साल आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई 2024 से शनिवार के दिन से हो रही है। वहीं इस नवरात्रि का समापन 15 जुलाई 2024 को सोमवार के दिन होगा। इस गुप्त नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की उपासना करते हैं। गुप्त नवरात्रि खासतौर पर तंत्र साधना करने वालों के लिए खास मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के समय में कुछ खास टोटकों का करना बहुत ही शुभ साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के समय में किन टोटकों को अपनाना चाहिए।

Ashadha Gupt Navaratri Totke (गुप्त नवरात्रि टोटके)

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजा के समय में पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को हर रोज 7 लौंग चढ़ाएं। फिर उन लोंग को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।
  • आषाढ़ नवरात्रि के समय में आप माता पार्वती को हल्दी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही सारी अड़चने दूर होंगी और जल्द ही विवाह के योग बनेंगे।
  • गुप्त नवरात्रि के समय में फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट के पास बांध दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और इसके साथ ही धन का आगमन भी होगा।

End of Feed