Sawan 2022 Bhog: सावन के महीने में भोले शंकर को लगाएं इन मीठे पकवानों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 06:12 AM IST

Offer Sweet Dish To Lord Shiv: सावन के महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक कर उनके प्रिय फूल, बेलपत्र, धतूरा आदि उन्हें अर्पित करते हैं। ऐसे ही सावन के महीने में भगवान शिव को कई मीठे पकवान का भोग लगाया जाता है।

Sawan 2022 Bhog: सावन के महीने में भोले शंकर को लगाएं इन मीठे पकवानों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ
Photo Credit: Instagram

Sweet Bhog For Lord Shiv In Sawan 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 14 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास महीना होता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा, मोगरा, गुड़हल, बेला व पारिजात का पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह पुष्प भगवान शिव को सबसे प्रिय हैं। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मीठे पकवान का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं सावन के महीने में भगवान शिव को चढ़ाए गए विशेष भोग के बारे में..

लस्सी

भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है। दही भगवान शिव को काफी प्रिय हैं। दही से भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है। भगवान शिव को भोग लगाने के लिए दही में दूध डालकर इसे फेंट लें। इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छे से घोल लेंं। आपकी लस्सी तैयार हो जाएगी। इसे भगवान शिव की पूजा करते समय भोग लगाएं।

मालपुआ

मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद है। ऐसे में अगर इस बार सावन के महीने में मालपुआ भगवान शिव को अर्पित करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको सिर्फ शक्कर, गुलाब जामुन रेडी मिक्स, पिस्ता, इलायची, केसर के रेशे, और घी की जरूरत होगी। 


हलवा व सेवई

मीठे का भोग लगाने के लिए हलवा व सेवई से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आप आटे का या फिर सूजी का हलवा व सेवई बना सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें। इसे बना कर भगवान शिव को भोग जरूर लगाएं। उसके बाद खुद इसका सेवन करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article