Sawan 2022: सावन माह में राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, शिवजी को अर्पित करें ये चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 06:52 AM IST

Sawan 2022: सावन माह में शिवभक्त शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं। इस माह शिवलिंग पर अभिषेक करने का विशेष का महत्व होता है है। यदि आप राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं और भगवान को कुछ खास चीजों का भोग लगाते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Sawan 2022: सावन माह में राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, शिवजी को अर्पित करें ये चीजें

Anoint shivling According to Zodiac Sign: देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। क्योंकि यह माह भगवान शिव को भी अत्यंत प्रिय होता है। यही कारण है कि सावन के महीने में शिवजी के प्रसिद्ध मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि सावन माह में शिवजी प्रसन्न अवस्था में होते हैं और पूजा से शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। शिवजी की पूजा में शिवलिंग अभिषेक का खास महत्व होता है। लेकिन सावन माह में शिवलिंग अभिषेक का और अधिक बढ़ जाता है।

ज्योतिष के अनुसार, यदि सावन में आप अपने राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं और राशिनुसार ही भोग अर्पित करते हैं तो इससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है। क्योंकि राशि के अनुसार अभिषेक करने से शुभ फलों की वृद्धि कई गुणा बढ़ जाती है। यदि आप भी सावन माह में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शिवलिंग पर अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से अभिषेक करें।

राशि के अनुसार करे शिवलिंग का अभिषेक, अर्पित करें ये चीजें

  1. मेष राशि - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। 
  2. वृष राशि - वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह। इस राशि के जातक यदि सावन में दूध और दही से अभिषेक करते हैं तो उन्हें शिवजी की कृपा से सुखी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  3. मिथुन राशि - इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। आप सावन में शिवलिंग पर शुद्ध जल में लाल फूल और बेलपत्र मिलाकर अभिषेक करें।
  4. कर्क राशि - चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी ग्रह है। इस राशि के लोग यदि कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और मक्खन का भोग लगाते हैं तो शिजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  5. सिंह राशि - सिंह पर सूर्य का आधिपत्य है। आप शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें गुड़ का भोग अवश्य लगाएं। सावण मास में ऐसा करने से भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे।
  6. कन्या राशि - कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना लाभकारी होता है।
  7. तुला राशि - तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। सावन माह में इस राशि के लोगों को दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करना चाहिए।
  8. वृश्चिक राशि - वृश्चिक पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ फलदायी होता है।
  9. धनु राशि - धनु राशि वाले जातकों को शिवलिंग अभिषेक के लिए घी का प्रयोग करें। साथ ही आप भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।
  10. मकर राशि - मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। आप शिवलिंग पर तिल और सरसों का तेल अर्पित करें।
  11. कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव हैं। इस राशि के जातकों को दही और कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। 
  12. मीन राशि – सावन में भगवान शिव की कृपा पाने का लिए मीन राशि के लोग गन्ने के रस और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान को बादाम, बेलपत्र और पीले फूल जरूर चढ़ाएं।

आप अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से सावन में शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। वैसे तो सावन के पूरे माह में अभिषेक करना शुभ होता है। लेकिन विशेषकर सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन किसी मंदिर या फिर घर पर शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article