Lal Chandan Ke Upay: लाल चंदन के उपाय से शांत होंगे शनि, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 05:28 PM IST

Red Sandalwood Remedies: जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या प्रभावित होती है, उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां बनी रहती है। ज्योतिष में लाल चंदन के कुछ ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे करने इन सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Lal Chandan Ke Upay: लाल चंदन के उपाय से शांत होंगे शनि, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी राहत

Red Sandalwood Remedies For Shani Sadhe Sati and Dhaiya: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे अपने भक्तों को न्याय के अनुसार ही फल देते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष में भी शनि ग्रह को विशेष दर्जा प्राप्त है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि बुरे स्थान पर होता है तो उसके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं लगी रहती है। लेकिन शनि शुभ स्थान पर होते हैं तो व्यक्ति को हर तरह की सुख- सुविधा, शांति, धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर बनी रहती है. वह रंक से राजा बन जाता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह शनिदेव को प्रसन्न रखें और उसकी कुंडली में शनि ग्रह शांत रहे। आप भी चाहते हैं कि शनि ग्रह का बुरा प्रभाव आप पर ना पड़े और शनिदेव आपसे प्रसन्न रहे तो इसके लिए शनिदेव की पूजा-अराधना के साथ ही लाल चंदन से कुछ जुड़े उपाय कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में कई पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में चंदन का प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर पीला चंदन, सफेद चंदन और लाल चंदन प्रमुख होते हैं। कई देवी-देवताओं की पूजा में चंदन बहुत जरूरी होता है। इसी तरह भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि ग्रह से जुड़े बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए भी लाल चंदन महत्वपूर्ण होता है। जानते हैं लाल चंदन से जुड़े कुछ उपायों के बारे में..

लाल चंदन के उपाय (Red Sandalwood Remedies)

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन लाल चंदन शनिदेव को लगाएं। इससे व्यक्ति की कुंडली में  चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
  • व्यापार और नौकरी में सफलता हासिल करने के लिए मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते में लाल चंदन से राम लिखें। फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को पहनाएं। ऐसा करने से बिजनेस में तरक्की होने लगती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय कोई आपको ना देखें।
  • घर का वास्तु अगर ठीक नहीं है तो कई तरह की समस्याएं बनी रहती है। सुख-शांति, धन-वैभव हर चीज का अभाव हो जाता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए आप लाल चंदन के पाउडर में अश्वगंधा और गोखरूचूर्ण, कपूर में मिला दें और इससे घर पर 40 दिनों तक हवन करें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
  • खूब मेहनत करने के बाद भी अगर व्यापार या किसी परीक्षा में आपको सफलता हासिल नहीं हो रही है तो आप लाल चंदन का तिलक करें। ऐसा करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे हर कार्य में सफलता हासिल होती है।

लाल चंदन से जुड़े इन अचूक उपायों से आप जीवन से जुड़ी हर तरह की परेशानी और शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से मुक्ति पा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article