Ravi Pradosh Vrat Upay 2024: प्रदोष का व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों ही त्रियोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल चैत्र महीने की दूसरा प्रदोष व्रत 21 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा। ये व्रत रविवार देन पड़ेगा, इस कारण ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित व्रत है। इस दिन का व्रत करने से और प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही उसके पूरे परिवार पर भगवान शिव जी की कृपा बनी रहती है। रवि प्रदोष के दिन कुछ उपाय करना भी बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं रवि प्रदोष व्रत के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।
Hanuman Jayanti Upay 2024
Ravi Pradosh Vrat Upay 2024 (रवि प्रदोष व्रत उपाय)
बाधाओं को दूर करने के लिए
रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव को 11 बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही निरंतर 'ॐ नमः शिवाय'मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बरसेगी और आपकी सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
बिजनेस में तरक्की के लिए
यदि आप अपने बिजनेस में तरक्की करना चाहते हैं तो रवि प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर पांच रंगों से रंगोली बनाएं और उसमे घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही शिव जी का ध्यान लगाएं। ऐसा करने से आपको आपके कारोबार में सफलता मिलेगी।
दाम्पत्य जीवन की परेशानी को दूर करने के लिए
यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप रवि प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव और पार्वती का कलावे से सात बार गठबंधन कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी परेशानी समाप्त हो जाएगी और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
काम की सफलता के लिए
अगर आप अपने किसी काम में सफलता पाने चाहते हैं, तो रवि प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर शिव जी का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके कार्य में आपको सफलता मिलेगी।
