वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु की युति शानदार रहेगी। आपकी आमदनी में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके अटके हुए काम बनेंगे। आपको धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। यह अवधि निवेश के लिए भी शानदार रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु की युति सकारात्मक रहेगी। आपस में प्रेम रहेगा। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से भी यह अवधि शानदार रहेगी। आपने जो भी काम को लेकर प्लानिंग की है उनमें सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको अप्रैल महीने में अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु की युति से लाभ मिलेगा। आप नई-नई जगह घूमने जाना पसंद करेंगे। ये यात्राएं आपके व्यापार को बढ़ाने वाली भी होंगी। आपकी समस्याओं में इस दौरान कमी आएगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आपके पास धन लाभ के प्रबल अवसर आएंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र और राहु की युति बढ़िया रहेगी। अगर कोर्ट या कचहरी में आपका कोई मामला लंबित है तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। इस अवधि में विदेश यात्रा की संभावना है। संतान के लिए यह समय अनुकूल होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी।
