अध्यात्म

April Festival Calendar 2024: जल्द शुरू होगा अप्रैल का महीना, यहां जानें इस महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार

April Vrat Tyohar 2024: जल्द ही अप्रैल का महीने शुरू होने वाला है। शास्त्रों में इस महीने का खास महत्व है। इस महीने में बहुत सारे प्रमुख, व्रत त्योहार आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल महीने में पड़ने वाले व्रत, त्योहार के बारे में।

Image

April Festival Calendar 2024

April Festival Calendar 2024: हिंदू धर्म में अप्रैल के महीने का खास महत्व है। ये महीने हिंदी महीने का चैत्र मास कहलाता है। चैत्र मास होने के कारण इस धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। चैत्र का महीना हिंदी पंचांग का पहला महीना माना जाता है। इसी महीने में हिंदूओं का नववर्ष मनाया जाता है। अप्रैल के महीने में चैत्र नवरात्रि से लेकर राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे कई प्रमुख व्रत त्योहार पड़ेंगे। इसी महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल महीने में पड़ने वाले तीज त्योहार के बारे में।

April Festival Calendar 2024 (अप्रैल महीने में पड़ने वाले त्योहार की लिस्ट)

01 अप्रैल 2024शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
02 अप्रैल 2024शीतला अष्टमी (बासोड़ा)
05 अप्रैल 2024पापमोचनी एकादशी
06 अप्रैल 2024शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
07 अप्रैल 2024मासिक शिवरात्रि
09 अप्रैल 2024चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
11 अप्रैल 2024मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
12 अप्रैल 2024लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
14 अप्रैल 2024यमुना छठ
16 अप्रैल 2024मासिक दुर्गाष्टमी
17 अप्रैल 2024रामनवमी
19 अप्रैल 2024कामदा एकादशी
20 अप्रैल 2024वामन द्वादशी
23 अप्रैल 2024हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
27 अप्रैल 2024विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

चैत्र मास महत्व (Chaitra Month Importance)

पौराणिक मान्यता के अनुसार चैत्र के महीने में ही बह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस कारण हिंदूओं का नया साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। इसी पवित्र महीने में भगवान विष्णु ने अपना दशावतार मत्स्य धारण किया था। चैत्र का महीने देवी पूजा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article