Vehicle And Property Purchase Muhurat April 2026 : अगर आप अप्रैल 2026 में नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सही तिथि, नक्षत्र और मुहूर्त में खरीदारी करने से सुख-समृद्धि और स्थिरता मिलती है, जबकि गलत समय में लिया गया निर्णय नुकसान या बाधाएं दे सकता है। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 में वाहन और संपत्ति खरीदने के लिए कौन-कौन से दिन शुभ हैं।
अप्रैल 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
अप्रैल महीने में कई दिन ऐसे हैं जब वाहन खरीदना विशेष रूप से शुभ रहेगा। खासतौर पर हस्त, चित्रा, अनुराधा, रोहिणी और पुष्य नक्षत्र को वाहन खरीदने के लिए उत्तम माना गया है।| तारीख | दिन | मुहूर्त |
|---|---|---|
| 1 अप्रैल | बुधवार | 04:17 PM – 06:10 AM (2 अप्रैल) |
| 2 अप्रैल | गुरुवार | 06:10 AM – 06:09 AM (3 अप्रैल) |
| 3 अप्रैल | शुक्रवार | 06:09 AM – 08:42 AM |
| 6 अप्रैल | सोमवार | 02:10 PM – 02:57 AM (7 अप्रैल) |
| 12 अप्रैल | रविवार | पूरे दिन |
| 13 अप्रैल | सोमवार | 05:58 AM – 01:08 AM (14 अप्रैल) |
| 20 अप्रैल | सोमवार | 05:51 AM – 07:27 AM |
| 24 अप्रैल | शुक्रवार | 05:47 AM – 07:21 PM |
| 29 अप्रैल | बुधवार | 05:42 AM – 07:51 PM |
वाहन खरीद के मुख्य शुभ दिन
- 1 अप्रैल (बुधवार) – शाम 4:17 से अगले दिन सुबह 6:10 तक (हस्त, पूर्णिमा)
- 2 अप्रैल (गुरुवार) – सुबह 6:10 से अगले दिन सुबह 6:09 तक (हस्त, चित्रा)
- 3 अप्रैल (शुक्रवार) – सुबह 6:09 से 8:42 तक (चित्रा)
- 6 अप्रैल (सोमवार) – दोपहर 2:10 से अगले दिन 2:57 तक (अनुराधा)
- 12 अप्रैल (रविवार) – पूरे दिन (श्रवण, धनिष्ठा)
- 13 अप्रैल (सोमवार) – सुबह 5:58 से रात 1:08 तक (धनिष्ठा, शतभिषा)
- 20 अप्रैल (सोमवार) – सुबह 5:51 से 7:27 तक (रोहिणी)
- 24 अप्रैल (शुक्रवार) – सुबह 5:47 से शाम 7:21 तक (पुष्य)
- 29 अप्रैल (बुधवार) – सुबह 5:42 से शाम 7:51 तक (हस्त)
किन दिनों में वाहन खरीदने से बचें
4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 अप्रैल को वाहन खरीदना वर्जित माना गया है। इसके अलावा कुछ दिनों पर शुभ नक्षत्र उपलब्ध नहीं है, इसलिए उन दिनों भी खरीदारी टालना बेहतर रहेगा।
अप्रैल 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त
प्रॉपर्टी खरीदना एक बड़ा निवेश होता है, इसलिए इसमें मुहूर्त का महत्व और भी बढ़ जाता है। अप्रैल में सीमित लेकिन प्रभावी शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
| तारीख | दिन | मुहूर्त |
|---|---|---|
| 9 अप्रैल | गुरुवार | 06:02 AM – 06:01 AM (10 अप्रैल) |
| 10 अप्रैल | शुक्रवार | 06:01 AM – 11:28 AM |
| 16 अप्रैल | गुरुवार | 01:59 PM – 05:54 AM (17 अप्रैल) |
| 17 अप्रैल | शुक्रवार | 05:54 AM – 12:02 PM |
| 23 अप्रैल | गुरुवार | 05:48 AM – 08:57 PM |
| 24 अप्रैल | शुक्रवार | 08:14 PM – 05:46 AM (25 अप्रैल) |
प्रॉपर्टी खरीद के मुख्य शुभ दिन
- 9 अप्रैल (गुरुवार) – सुबह 6:02 से अगले दिन सुबह 6:01 तक (मूल, पूर्वाषाढ़ा)
- 10 अप्रैल (शुक्रवार) – सुबह 6:01 से 11:28 तक (पूर्वाषाढ़ा)
- 16 अप्रैल (गुरुवार) – दोपहर 1:59 से अगले दिन सुबह 5:54 तक (रेवती)
- 17 अप्रैल (शुक्रवार) – सुबह 5:54 से 12:02 तक (रेवती)
- 23 अप्रैल (गुरुवार) – सुबह 5:48 से रात 8:57 तक (पुनर्वसु)
- 24 अप्रैल (शुक्रवार) – रात 8:14 से अगले दिन सुबह 5:46 तक (अश्लेषा)
किन दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने से बचें
1 से 8 अप्रैल तक लगातार कई दिन वर्जित हैं। इसके अलावा 11 से 15 अप्रैल, 18 से 22 अप्रैल और 25 से 29 अप्रैल तक भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ योग नहीं बन रहे हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
