अध्यात्म

Apara Ekadashi Vrat Katha: श्रीहरि को करना है प्रसन्न तो पढ़ें अपरा एकादशी की व्रत कथा, हर काम में मिलेगी सफलता

Apara Ekadashi 2025 Vrat Katha (अपरा एकादशी व्रत कथा): अपरा एकादशी का त्योहार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस साल अपरा एकादशी 23 मई को मनाई जाएगी। इस खास दिन पूजा-पाठ के बाद कथा भी पढ़ी जाती है। यहां से आप अपरा एकादशी व्रत की कथा पढ़ सकते हैं।

Image

apara ekadashi vrat katha in hindi 2025

Apara Ekadashi 2025 Vrat Katha In Hindi: सनातन धर्म में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। हर दिन कोई न कोई व्रत होते हैं, लेकिन एकादशी का विशेष महत्व है। खासतौर से अपरा एकादशी खास है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस व्रत को करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं, जिसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये स्पेशल व्रत 23 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीहरि की पूजा अर्चना कर व्रत कथा पढ़ते हैं। इस दिन कथा पढ़ने से घर में सुख-शांति आती है। यहां से आप अपरा एकादशी की कथा पढ़ सकते हैं-

अपरा एकादशी व्रत कथा-

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में महीध्वज नाम का एक राजा रहता था। उसका छोटा भाई वज्रध्वज बहुत ही क्रूर और अधर्मी था। वह अपने बड़े भाई से द्वेष रखता था। उसने एक दिन रात के समय अपने बड़े भाई को मारकर उसके शरीर को जंगल में पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दिया। अकाल मृत्यु होने से राजा प्रेत आत्मा के रूप में उसी पीपल पर रहने लगा और अनेक उत्पाद करने लगा।

एक दिन धौम्य नामक ऋषि उधर से गुजर रहे थे। तब उन्होंने उस प्रेम को देखा और अपने तपोबल से उसके अतीत को जानने की कोशिश की। अपने तपोबल से ऋषि उनके प्रेत उत्पाद का कारण जान गए। यह जानने के बाद ऋषि प्रसन्न होकर उस प्रेतआत्मा को पीपल के पेड़ से उतारकर उसे परलोक में जाने का ज्ञान जिया।

तब ऋषि ने राजा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए खुद ही अपरा एकादशी का व्रत रखा और उसे अगति से छुड़ाने के लिए उसका पुण्य प्रेत को अर्पित कर दिया। व्रत के प्रभाव से राजा को प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई और वह ऋषि को धन्यवाद देता हुआ खूबसूरत शरीर धारण कर पुष्पक विमान से बैठकर स्वर्ग लोक को चला गया। तभी से अपरा एकादशी का व्रत संसार में विख्यात हो गया।

अपरा एकादशी पारण का समय-

अपरा एकादशी का व्रत 23 मई को किया जा रहा है और बात करें पारण की तो 24 मई को सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 11 मिनट तक व्रती पारण कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article