Annapurna Jayanti 2023: हर साल अगहन माह मार्गर्शीष की पूर्णिमा को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। यह दिन माता पार्वती के अन्नपूर्णा स्वरूप को समर्पित है। इस दिन अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से संकट के समय में भी कभी अन्न की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा ही पृथ्वी पर अन्न प्रदान करती हैं। अन्नपूर्णा जयंती के दिन, माता पार्वती समस्त सृष्टि का पोषण करने वाली देवी अन्नपूर्णा के रूप में पृथ्वी पर प्रकट हुईं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति मां अन्नपूर्णा की पूजा और भोजन का सम्मान करता है उसे कभी भूखा नहीं रहना पड़ता। इस बार अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन मां अन्नपूर्णा की विधि विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं अन्नपूर्णा जयंती पूजा विधि के बारे में।
Annapurna Jayanti Puja Vidhi 2023 ( अन्नपूर्णा जयंती पूजा विधि)
- इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
- फिर घर को गंगा जल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
- चूल्हे पर कुमकुम, हल्दी, चावल और फूल चढ़ाएं और अगरबत्ती जलाएं।
- उसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें।
- इस समय माता पार्वती से प्रार्थना करें कि घर में अन्न सदैव भरा रहे।
- साथ ही अन्नपूर्णा जयंती के अवसर पर आपको प्रार्थना के अनुसार गरीब लोगों को भोजन वितरित करना चाहिए।
