Annapurna Jayanti 2024 Date: दिसंबर के महीने में कब मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती, यहां जानिए डेट और महत्व

Annapurna Jayanti 2024 Date: अन्नपूर्णा जयंती के दिन माता अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता है। आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में अन्नपूर्णा जयंती कब मनाई जाएगी।

Annapurna Jayanti 2024 Date: अन्नपूर्णा जयंती का पर्व मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस मां अन्नपूर्णा की विधिवत पूजा की जाती है। अन्नपूर्णा जयंती पर घर की साफ सफाई की जाती है और अन्न धन की देवी मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। मां अन्नपूर्णा जयंती के दिन व्रत रखने से साधक पर मां अन्नपूर्णा अपना आशीर्वाद सदा बना रहता है। इसके साथ ही साधक के घर में अन्न धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानें कि दिसंबर के महीने में अन्नपूर्णा जयंती कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Annapurna Jayanti 2024 Date (अन्नपूर्णा जयंती डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार अन्नपूर्णा जयंती का पर्व हर साल मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को संध्याकाल 04 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन 15 दिसंबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार अन्नपूर्णा जयंती 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed